jain
मुंबई। मुम्बई ज्ञानशाला (Mumbai Gyanshala) विभाग ने साध्वी डॉ.मंगलप्रज्ञा (Sadhvi Dr.Mangalpragya) के सानिध्य में दायित्व हस्तांतरण कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने कहा कि ज्ञानशाला से बच्चों के साथ प्रशिक्षिकाओं का भी विकास हो रहा है। हमें बाहर का नहीं बल्कि अन्तर का ऊर्ध्वारोहण करना चाहिए।
निवर्तमान आंचलिक संयोजिका अनिता परमार ने राजश्री कच्छारा को दायित्व सौंपा। उन्होंने अंजू चौधरी को आंचलिक सहसंयोजिका, चंचल परमार को विभागीय संयोजिका, शीतल सांखला व संगीता बाफना की विभागीय सह संयोजिका के रूप में नियुक्ति की। परामर्शक मधु मेहता एवं मुख्य समिति सदस्य रेखा कच्छारा ने ध्यान के प्रयोग कराए।
मुंबई सभाध्यक्ष माणक धींग, मंत्री दिनेश सुतरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चांदरतन दुगड़ एवं दलपत बाबेल ने विचार रखे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी, बाबूलाल समदरिया, ज्ञानशाला संयोजक अजय डांगी, विनोद डागलिया, सुमन चपलोत की उपस्थिति रही। यह जानकारी अनिता सिंयाल ने दी।
Next Story