✕
हीरों में 20 लाख की मिलावट का घपला उजागर
By EditorialPublished on
कालबादेवी (Kalbadevi) में एक हीरा कारोबारी (diamond merchant) के यहां हीरों में मिलावट का एक बड़ा मामला सामने आया है। उच्च गुणवत्ता के प्राकृत्रिक हीरों में बेहद हल्के दर्जे के और सस्ते लैब ग्रोन डायमंड्स की मिलावट किये जाने का खुलासा हुआ है। इसके चलते हीरा कारोबारी को करीब 20 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

x
मुंबई। कालबादेवी (Kalbadevi) में एक हीरा कारोबारी (diamond merchant) के यहां हीरों में मिलावट का एक बड़ा मामला सामने आया है। उच्च गुणवत्ता के प्राकृत्रिक हीरों में बेहद हल्के दर्जे के और सस्ते लैब ग्रोन डायमंड्स की मिलावट किये जाने का खुलासा हुआ है। इसके चलते हीरा कारोबारी को करीब 20 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, एक मशहूर हीरा कारोबारी की कालबादेवी इलाके में डायमंड जूलरी की शॉप (Shop) है। वे ऑर्डर के अनुसार डायमंड जूलरी तैयार कर बेचते हैं। चूंकि उनकी डायमंड क्वालिटी मार्केट में काफी अच्छी मानी जाती है और उनकी बाजार में काफी अच्छी साख है, लिहाजा उनके ग्राहकों की संख्या भी काफी अधिक है। चेन्नई के एक होलसेल जूलरी कारोबारी को उन्होंने कालबादेवी से डायमंड जूलरी (diamond jewelery) तैयार कर भेजी थी। कुल जूलरी में से आधी जूलरी चेन्नई के कारोबारी ने वापस कर दी थी। चेन्नई के कारोबारी ने इन डायमंड जूलरी में लैब ग्रोन हल्के दर्जे के सस्ते डायमंड्स इस्तेमाल किये जाने की शिकायत की थी।
हीरा कारोबारी के लिये हैरानीभरा था क्योंकि इससे उनकी कारोबारी साख दांव पर लग गई थी। उन्होंने अपनी ओर से फिर डायमंड जूलरी की जांच की तो पता चला कि इसमें करीब 42 कैरेट लैब ग्रोन डायमंड की मिलावट की गई है। करीब 20 लाख रुपये की हीरे निकालकर उसके बदले यह लैब ग्रोन डायमंड मिला दिये गये थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
