Saint Acharya Bhikshu
मुंबई। विले पार्ले में साध्वी शकुन्तला कुमारी के सान्निध्य में आचार्य भिक्षु (Saint Acharya Bhikshu) का जन्म दिवस मनाया गया। साध्वी संचितयशा, जाग्रतप्रभा व रक्षितयशा ने आचार्य भिक्षु के जीवन का चित्रण किया। सांताक्रूज़ महिला मण्डल अध्यक्ष मोना जैन ने विचार रखे। साध्वी शकुन्तला कुमारी ने कहा कि आचार्य भिक्षु सत्य के महान आराधक थे। उनके जीवन का हर पृष्ठ, हर अक्षर सत्य की परिक्रमा करता रहा। फौलादी संकल्प के धनी आचार्य भिक्षु विरोधी ज्वालाओं में तपकर कुंदन बनकर निखरे।
पूर्वाध्यक्ष अरविंद बाफना ने अध्यक्ष महेन्द्र वड़ाला व मंत्री रॉकी जैन की टीम को शपथ ग्रहण करवाई। संचालन पूनम परमार ने किया।
Next Story