Bangladesh
ढाका (एजेंसी)। बांग्लादेश (Bangladesh) में सरकारी नौकरियों (government jobs) में आरक्षण प्रणाली (reservation system) में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है।
शुक्रवार को पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं और आंसू गैस के गोले दागे, साथ ही राजधानी ढाका (Dhaka) में लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया। इस बीच, बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी छात्रों ने बांग्लादेश की जेल ( jail) में धावा बोल दिया और जिससे वहां से सैकड़ों कैदी भाग गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने जेल में आग भी लगा दी। हिंसक प्रदर्शनों के बीच इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद कर दी गई हैं। राजधानी ढाका और कुछ स्थानों पर प्रदर्शन कुछ सप्ताह पहले शुरू हुए थे लेकिन सोमवार से इनमें तेजी आ गई।
पड़ोसी देश में जारी विरोध प्रदर्शन प्रधानमंत्री शेख हसीना (PM Sheikh Hasina) के लिए अहम चुनौती हैं। उन्होंने जनवरी में हुए चुनाव में लगातार चौथी बार जीत हासिल की थी। प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की आज की घटना के एक दिन पहले भी काफी हिंसा हुई थी जिसमें स्थानीय मीडिया के अनुसार 22 लोगों की मौत हो गई थी। समय टीवी ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि शुक्रवार को चार और लोग मारे गए। इन आंकड़ों की तुरंत पुष्टि करने के लिए अधिकारियों से संपर्क नहीं किया जा सका एसोसिएटेड प्रेस के एक रिपोर्टर ने देखा कि सीमा रक्षक अधिकारियों ने 1000 से अधिक प्रदर्शनकारियों की भीड़ पर गोलियां चलाईं। ये प्रदर्शनकारी सरकारी बांग्लादेश टेलीविजन के मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए थे।
Editorial

Editorial

Next Story