✕
पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा भारत ने जीत के साथ किया अभियान का आगाज
By EditorialPublished on
India defeated Pakistan महिला एशिया कप 2024 में भारत ने जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है। भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को उनके पहले ही मैच में सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ग्रुप ए की अंक तालिका में दो अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया।

x

India defeated Pakistan दाबुला (एजेंसी)। महिला एशिया कप 2024 (Women's Asia Cup 2024) में भारत ने जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है। भारतीय महिला टीम (Indian Women's Team) ने पाकिस्तान को उनके पहले ही मैच में सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ग्रुप ए की अंक तालिका में दो अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया।
दांबुला के रणगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को महिला एशिया कप का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 19.2 ओवर में 10 विकेट पर 108 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 14.1 ओवर में तीन विकेट पर 103 रन बनाए और सात विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मंधाना-शेफाली ने भारत को दिलाई दमदार शुरुआत
भारत की इस जीत में टीम की सलामी जोड़ी का अहम योगदान रहा। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी हुई। भारतीय टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना 31 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुई। इस दौरान उन्होंने नौ चौके लगाए। वहीं, शेफाली वर्मा 29 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इस दौरान उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, दयालन हेमलथा 14 रन बनाकर आउट हुई। इस मैच में हरमनप्रीत कौर पांच और जेमिमा रोड्रिग्स तीन रन बनाकर नाबाद रहीं। पाकिस्तान के लिए साईदा अरूब शाह ने दो और नाशरा संधू ने एक विकेट चटकाया।
ताश के पत्तों की तरह बिखरा पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 19.2 ओवर में 10 विकेट पर 108 रन बनाए। इस मैच में पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से फ्लॉप रहा। टीम को पहला झटका गुल फिरोजा के रूप में लगा जो सिर्फ पांच न बना सकी। इसके बाद मुनीबा अली भी 11 रन बनाकर आउट हो गई। पाकिस्तान के लिए सिवरा अमीन ने सर्वाधिक 25 रनों की पारी खेली। उन्होंने तीन चौके लगाए। हालांकि, रेणुका सिंह ने उन्हें राधा यादव के हाथों कैच कराया। इस मुकाबले में आलिया रियाज ने छह, निदा दार ने आठ, इरम जावेद ने शून्य, तुबा हसन ने 22, साईदा अरूब शाह ने दो, नाशरा संधू ने शून्य, सादिया इकबाल ने शून्य और फातिमा सना (नाबाद) ने 22 रन बनाए। इस मैच में भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट चटकाए जबकि रेणुका, पूजा और श्रेयंका को दो-दो विकेट मिले।

Editorial
Next Story
Related News
X
