✕
लोकसभा में राहुल के 'हिंदू' पर दिए बयान पर हंगामा
By EditorialPublished on
लोकसभा (Loksabha) में नेता विपक्ष के तौर पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के हिंदुओं (Hindu) पर दिए एक बयान ने हंगामा मचा दिया। दरअसल, राहुल ने कहा था जो खुद खुद को को हिंदू कहते हैं, वह हिंसा-हिंसा करते हैं। हैं। इसे लेकर सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ। खुद प्र.म. मोदी (PM Modi) ने राहुल के भाषण के बीच उन्हें टोका और कहा कि पूरे हिंदू समुदाय को हिंसा से जोड़ना ठीक नहीं है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी राहुल गांधी पर जमकर पलटवार किया। शाह ने कहा कि राहुल गांधी को इस बयान के लिए माफी मांगनी च

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। लोकसभा (Loksabha) में नेता विपक्ष के तौर पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के हिंदुओं (Hindu) पर दिए एक बयान ने हंगामा मचा दिया। दरअसल, राहुल ने कहा था जो खुद खुद को को हिंदू कहते हैं, वह हिंसा-हिंसा करते हैं। हैं। इसे लेकर सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ। खुद प्र.म. मोदी (PM Modi) ने राहुल के भाषण के बीच उन्हें टोका और कहा कि पूरे हिंदू समुदाय को हिंसा से जोड़ना ठीक नहीं है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी राहुल गांधी पर जमकर पलटवार किया। शाह ने कहा कि राहुल गांधी को इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।
क्या बोले थे राहुल गांधी?
राहुल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग अपने आप को हिंदू कहते हैं वह 24 घंटे हिंसा (violence) , हिंसा, हिंसा, नफरत, नफरत, नफरत, असत्य, असत्य, असत्य करते रहते हैं। ये हिंदू हैं ही नहीं। आप हिंदू हो ही नहीं। हिंदू धर्म में साफ लिखा है कि सत्य के साथ खड़े होने चाहिए। सत्य से पीछे नहीं हटना चाहिए। अहिंसा फैलाना चाहिए।
क्या बोले प्र.म. मोदी?
प्र.म. मोदी ने इस दौरान बीच में ही उठकर राहुल गांधी को रोका और कहा कि यह बात बहुत गंभीर है। पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहना गंभीर विषय है। इस पर राहुल ने जबाब दिया कि मैंने भाजपा को हिंसक कहा, नरेंद्र मोदी पूरा हिंदू समाज नहीं है। भाजपा (BJP) पूरा हिंदू समाज नहीं है। आरएसएस पूरा हिंदू समाज नहीं है।
अमित शाह ने क्या जवाब दिया ?
राहुल गांधी के ब बयान पर पलटवार करते हुए अमित शाह ने कहा, शोरशराबा कर के इतने बड़े कृत्य को छिपाया नहीं जा सकता। शाह ने कहा कि विपक्ष के नेता ने कहा कि जो अपने आप को हिंदू कहते हैं, वह हिंसा करते हैं, हिंसा की बात करते हैं। इनको शायद मालूम नहीं है कि करोड़ों लोग खुद को गर्व से हिंदू कहते हैं। क्या वे सभी लोग हिंसा करते हैं। हिंसा की भावना को किसी धर्म के साथ जोड़ना और इस सदन में संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति ने। मुझे लगता है उन्हें इसकी माफी मांगनी चाहिए।

Editorial
Next Story
Related News
X
