medha patkar
नई दिल्ली (एजेंसी)। मेधा पाटकर (Medha Patkar) को 5 महीने कैद (Jail) की सजा सुनाई गई है। ऐक्टिविस्ट को दिल्ली (Delhi) की साकेत कोर्ट (Saket Court) ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Vinay Kumar Saxena) की ओर से दायर आपराधिक मानहानि केस में यह सजा दी है। पाटकर पर आरोप था कि उन्होंने उपराज्यपाल के खिलाफ प्रेस रिलीज जारी की और इससे जनता के बीच उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। यही नहीं अदालत ने मेधा पाटकर को आदेश दिया है कि वह 10 लाख रूपये की रकम विनय सक्सेना को दें। यह उनकी मानहानि की भरपाई के लिए होगी।
अदालत के फैसले के बाद मेधा पाटकर ने कहा कि सत्य को कभी पराजित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, हमने किसी की मानहानि (defamation) का प्रयास नहीं किया। हम सिर्फ काम करते हैं। इस फैसले को हम ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे।
Editorial

Editorial

Next Story