Terapanth Mahila Mandal
मुंबई। तेरापंथ महिला मंडल (Terapanth Mahila Mandal) दक्षिण मुंबई की प्रथम वार्षिक साधारण सभा मुनि कुलदीप कुमार एवं मुनि मुकुल मुनि के सानिध्य में आयोजित की गई। उपाध्यक्ष लतिका डागलिया ने संविधान का वाचन किया। अध्यक्ष वनिता धाकड़ ने स्वागत किया। मंत्री संगीता राठौड़ ने प्रगति प्रतिवेदन को प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष सुमन नाहर ने आय व्यय का ब्यौरा रखा। कन्या मंडल संयोजिका रुचि बोराणा एवं सहसंयोजिका वंशिका कच्छारा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कन्या मंडल सह प्रभारी संगीता बोलिया ने प्रोत्साहित किया। मुनि मुकुल कुमार ने प्रेरणा पाथेय प्रदान किया। महिला मंडल उपाध्यक्ष पुष्पा कच्छारा, सभा के पूर्वाध्यक्ष गणपत डागलिया, अध्यक्ष सुरेश डागलिया, मंत्री दिनेश धाकड़, अशोक बरलोटा ने विचार रखे। आशा कच्छारा ने तत्वज्ञान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। संचालन सह मंत्री गुंजन सुराणा ने एवं आभार संगठन मंत्री विजय डागलिया ने किया। अंकिता वागरेचा, दिनीषा निमजा, रुचि बोराणा एवं वंशिका कच्छारा सक्रिय रहे।
Next Story