Jhansi division
प्रयागराज। रेलवे बोर्ड (Railway Board) की अध्यक्ष सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी जया वर्मा सिन्हा ने झाँसी मंडल (Jhansi Mandal) के निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नवनिर्मित मंडल नियंत्रण कार्यालय का निरीक्षण किया, जहाँ नये नियंत्रण भवन के साथ नव संस्थापित नियंत्रण कार्यालय एप्लीकेशन बोर्ड का अवलोकन किया। नए नियंत्रण कक्ष में उन्नत सुविधाओं पर प्रस्तुति के दौरान झाँसी-बीना सेक्शन के लिए नए नियंत्रण कक्ष में स्वचालित ट्रेन ट्रैकिंग की तथा नई तकनीक की सहायता से स्वचालित चार्टिंग का कार्य देखा गया। इसके उपरान्त उन्होंने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर संरक्षा बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक उपरान्त मंडल रेल कार्यालय में स्थित गार्डन में अध्यक्ष महोदया एवं महाप्रबंधक उपेन्द्र चंद जोशी द्वारा पर्यावरण को हरित रखने का सन्देश देते हुए पौधारोपण किया गया।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक उपेन्द्र चन्द्र जोशी, मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा, प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सिग्नल आधुनिकीकरण रेलवे बोर्ड संदीप माथुर, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रेलवे बोर्ड अंशू पाण्डेय, प्रमुख मुख्य इंजिनीयर एस सी जैन, पीसीएमई अनिमेष कुमार सिन्हा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल, उप मुख्य सिग्नल एवं टेलिकॉम इंजिनीयर (पीयू) अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजिनीयर (परिचालन) शिवम् श्रीवास्तव सहित अधिकारी, निरीक्षक व स्टाफ उपस्थित रहे।
Next Story