✕
आईएएस पूजा खेडकर की मां गिरफ्तार
By EditorialPublished on
लंबे समय से विवादों में घिरी पूजा खेडकर (Pooja Khedkar) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दिनों उनकी मां भी विवादों में आई थीं जब उनके हाथ में पिस्टल लहराते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

x

मुंबई। लंबे समय से विवादों में घिरी पूजा खेडकर (Pooja Khedkar) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दिनों उनकी मां भी विवादों में आई थीं जब उनके हाथ में पिस्टल लहराते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस घटना के बाद से ही पूजा की मां और पिता दोनों ही फरार चल रहे थे।
वहीं, पुणे ग्रामीण पुलिस (Pune Gramin Police) ने इस मामले को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। महाड से हिरासत में ली गई मनोरमा खेडकर को पुणे ग्रामीण पुलिस ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अब प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट पुणे ने 20 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि इससे पहले पुणे ग्रामीण पुलिस ने बताया था कि आईएएस प्रशिक्षु पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को महाड से हिरासत में लिया गया है लेकिन अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि मनोरमा खेडकर की गिरफ्तारी हाल ही में सामने आए एक वायरल वीडियो के कारण हुई है, जिसमें उन्हें पुणे जिले के मुलशी गांव में जमीन विवाद को लेकर स्थानीय किसानों से झगड़ा करते हुए पिस्तौल लहराते हुए दिखाया गया है। फुटेज सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश पैदा हो गया था। वायरल वीडियो में मनोरमा एक किसान के साथ तीखी बहस करते हुए दिखाई दे रही थी, जो कथित तौर पर उनके नाम पर जमीन के दस्तावेज दिखाने की मांग कर रहा था। जैसे-जैसे तनाव बढ़ता गया, उन्होंने धमकी भरे अंदाज में बंदूक लहराई, लेकिन मुठभेड़ को रिकॉर्ड कर रहे एक कैमरे को देखकर तुरंत उसे छिपा दिया।
पुलिस ने इन धाराओं के तहत दर्ज किया केस
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मनोरमा और उनके पति दिलीप खेडकर की तलाश शुरू की थी। पुणे ग्रामीण में पौड पुलिस ने खेड़कर दंपत्ति और पांच अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं, जिसमें धारा 323 (बेईमानी या धोखाधड़ी से संपत्ति हटाना या छिपाना) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराएं शामिल हैं, के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आरोपी मनोरमा, उसके पति और पांच अन्य लोगों का पता लगाने के लिए कई टीमें गठित की गई थीं।

Editorial
Next Story
Related News
X
