✕
हार्दिक-नताशा का तलाक
By EditorialPublished on
हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक (Hardik-Natasha) अलग हो गए हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है। हार्दिक ने कहा कि अब वे और नताशा मिलकर बेटे अगस्त्य को हर खुशी देने की कोशिश करेंगे।

x

अहमदाबाद (एजेंसी)। हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक (Hardik-Natasha) अलग हो गए हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है। हार्दिक ने कहा कि अब वे और नताशा मिलकर बेटे अगस्त्य को हर खुशी देने की कोशिश करेंगे।
हार्दिक ने लिखा- 4 साल साथ रहने के बाद नताशा और मैंने मिलकर अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर बहुत कोशिश की और सब कुछ लगा दिया। अब हमें लगता है कि अलग होने में ही हम दोनों की भलाई है।
हार्दिक और नताशा के बीच तलाक की खबरें कई दिनों से आ रही थीं। नताशा ने टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत के बावजूद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भी पोस्ट नहीं की थी। उन्होंने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट की थी, जिसमें एक सूटकेस और घर की तस्वीर थी। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने घर सर्बिया जाने की ओर इशारा किया था।
हार्दिक बोले- बेटे की खुशी की खातिर मिलकर काम करेंगे
हार्दिक ने तलाक को लेकर अपनी पोस्ट में आगे लिखा, यह नताशा और मेरे लिए एक मुश्किल फैसला था। हमने एक परिवार के तौर पर बढ़ते हुए आनंद लिया, एक दूसरे की रिस्पेक्ट की और साथ दिया। हमें अगस्त्य का तोहफा मिला। वही अब हम दोनों की जिंदगी का सेंटर पॉइंट रहेगा। हम एक दूसरे का पूरा साथ देंगे ताकि हम अपने बेटे अगस्त्य के लिए हर वो काम करें, जिससे उसे खुशी मिले। हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस संवेदनशील मौके पर आप लोग हमें प्राइवेसी देंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
