✕
कॉलेज कैंटीन में नहीं मिलेंगे समोसा-ब्रेड पकौडा यूजीसी ने जारी किए दिशा-निर्देश
By EditorialPublished on
देश के कॉलजों (College) में बड़ी संख्या में छात्र पढ़ते हैं। ऐसे में छात्रों की सुविधा के लिए कॉलेजों में कैंटीन भी खुली रहती है। अगर आप भी कॉलेज कैंटीन से खाना खहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, यूजीसी (UGC) ने हाल ही में विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों की कैंटीन में मिलने बाले खाने को लेकर एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में अनहेल्दी फूड आइटम्स (unhealthy food items) की विक्री बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के कॉलजों (College) में बड़ी संख्या में छात्र पढ़ते हैं। ऐसे में छात्रों की सुविधा के लिए कॉलेजों में कैंटीन भी खुली रहती है। अगर आप भी कॉलेज कैंटीन से खाना खहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, यूजीसी (UGC) ने हाल ही में विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों की कैंटीन में मिलने बाले खाने को लेकर एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में अनहेल्दी फूड आइटम्स (unhealthy food items) की विक्री बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस नोटिस के बाद, जल्द ही आपको अपने कॉलेज को कैंटीन में समोसा (Samosa), नूडल्स (Noodles), ब्रेड पकौडा (Bread Pakoda) आदि जैसे कई अनहेल्दी फूड आइटम्स खाने को नहीं मिलेंगे। यूजीसी ने नोटिस में निर्देश दिया है कि उच्च शिक्षा संस्थानों में संचालित हो रहे कैंटीन द्वारा अब सिर्फ हेल्दी फूड ही परोसे जाएंगे। आधिकारिक नेटिस के अनुसार, नेशनल एडवोकेसी इन पब्लिक इंटरेस्ट पोषण पर एक राष्ट्रीय थिंक टैंक है, जिसमे महामारी विज्ञान, मानव पोषण, सामुदायिक पोषण और बाल चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक कार्य और प्रबंधन में स्वतंत्र विशेषज्ञ शामिल हैं। बढ़ते मोटापे, मधुमेह और अन्य गैर-संचारी रोगों पर चिंतित, सामान्य एनसीडी की रोकथाम और निकंण के लिए राष्ट्रीय बहु-क्षेत्रीय कार्य येजना के त्वरित कार्यान्वयन के लिए एनएपी ने शैक्षणिक संस्थानों में अनहेल्दी फूड़ की बिक्री पर रोक लगाने और कैंटीनों में स्वस्थ भोजन विकल्पों को बढ़ावा देने का अनुरोध किया है।
यूजीसी पहले भी जारी कर चुका है एडवाइजरी
नोटिस में यूजीसी ने कहा है कि इस सम्बन्ध में उच्च शिक्षा संस्थानों को पहले भी, 10 नवंबर 2016 और 21 अगस्त 2018, एडवाइजरी जारी जा चुकी है। इस क्रम में संस्थानों को एक बार फिर से चेताया जाता है कि वे अपनी कैटीन में अनहेल्दी फूड की विक्री पर रोक लगाएं और सिर्फ हेल्दी फूड ही परोसे जाने की बाबा दें। ऐसा करके हम गैर-संचारी रोगों की लगातार चड़ रही महामारी (pandemic) पर रोक लगाने में सक्षम हो सकेंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
