Paris Olympics
नई दिल्ली (एजेंसी)। पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में अब कुछ ही दिन शेष हैं और नीरज चोपड़ा की अगुआई में भारतीय एथलेटिक्स दल इन खेलों में अपना दम दिखाने के लिए तैयार है। भारत के इस बार कुल 29 एथलीट ओलंपिक में जाएंगे जो भारत का इन खेलों के इतिहास ओलंपिक में भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था और एक बार फिर उनसे इस प्रदर्शन को दोहराने की आस रहेगी।
टोक्यो में 25 एथलीट हुए थे शामिल
टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा की स्वर्णिम सफलता का नतीजा सामने है। पेरिस ओलंपिक के भारतीय दल में इस बार बड़ी संख्या एथलेटिक्स से है।
29 एथलीट पेरिस में शिरकत करने जा रहे ओलंपिक के इतिहास में एथलेटिक्स का सबसे बड़ा दल है। टोक्यो में 25 एथलीटों ने शिरकत की थी। नीरज पर स्वर्णिम सफलता दोहराने का दबाव होगा। विश्व एथलेटिक्स ने वर्ष 2024 के 10 श्रेष्ठ भाला फेंक एथलीटों की सूची जारी कर पूछा कि क्या नीरज इस बर ओलंपिक में स्वर्ण जीतेंगे ? नीरज इस वर्ष 88.36 मीटर को थ्रो के साथ चौथे स्थान पर हैं।
पुरुष रिले टीम से आस
नौरज के अलावा पुरूषों की चार गुणा चार सौ मीटर रिले टीम से अच्छे प्रदर्शन की आस है। विश्व चैंपियनशिप में रिले टीम पांचवे स्थान पर रही एशियाई कीर्तिमान भी बनाया। विश्व चैंपियनशिप में दौड़ने वाले राजेश रमेश की टीम में वापसी हुई है। अगर टीम ओलंपिक के फाइनल में पहुंची तो भी बड़ी उपलब्धि होगी।
साबले पारुल पर 3000 मीटर में होंगी निगाहें
एशियाड चैंपियन अविनाश साबले ने तीन हजार मीटर स्टॉपलचेज में 8.09.91 मिनट के साथ नया राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया। उनकी विश्व रैंकिंग 13 है। साबले के लिए फाइनल में पहुंचना बड़ी उपलब्धि होगी। यूपी की पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर में भाग ले रही हैं। उनके स्टीपलचेज फाइनल में पहुंचने की उम्मीद है।
महिलाओं से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
एथलेटिक्स में इस बार महिलाओं से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। टोक्यो ओलंपिक में डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत कौर फाइनल में पहुंची थी, लेकिन पदक से चूक गई थीं। इस बार भाला फेंक एथलीट अनू रानी, पैदलचाल एथलीट पारूल और प्रियंका और चार गुणा 400 मीटर रिले की एथलीट प्राची से ओलंपिक में अच्छे प्रदर्शन की आस है।
पेरिस में भाग लेने वाला एथलेटिक्स दल इस प्रकार है
पुरुष: अविनाश साबले (3000 मीटर स्टीपलचेज), नीरज चोपड़ा, किशोर जेना (भाला फेंक), तेजिंदर फल + तूर (शॉटपुट), प्रवीण चित्रावेल, अबुबाकर (ट्रिपल जंप), सर्वेश कुशारे (ऊंची कूद), अवश्शदीप, विकास सिंह, परमजीत सिंह (20 किलोमीटर पैदल चाल), मोहम्मद अवस, मोहम्मद अजमल, अमेज जैकय, संतोष, राजेश रमेश, मिजो चाको (4 गुणा 400 मीटर रिले), सुरज पंवर (मिश्रित पैदलचाल मैराथन), जेस्विन एल्ड्रिन (लंबी कूद)
महिला: किरन पाहल (400 मीटर), पारूल (3000 मीटर स्टीपलचेज, 5000 मीटर), ज्योति (100 मीटर बाधा दौड़), अनु रानी (भाला फेंक), ज्योतिका, शुभा, विद्या रामराज, पूर्वम्मा, प्रची (चार गुणा 400 मीटर रिले), प्रियंका गोस्वामी (पैदलधान), अकिला ध्यानी (5000 मीटर)
Editorial

Editorial

Next Story