oil tank
नई दिल्ली (एजेंसी)। सोमवार को ओमान (Oman) के पास समुद्र में कोमोरोस ध्वज (comoros flag) वाला एक तेल टैंकर (oil tanker) पलट गया था, जिसमें चालक दल के 16 सदस्य लापता हो गए थे। चालक दल के 16 लोगों में 13 भारतीय हैं। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया है कि उनमें से 9 नाविकों को बचा लिया गया है। इनमें से भारतीय हैं जबकि एक श्रीलंकाई नागरिक हैं। इस हादसे में शेष भारतीय चालक दल के सदस्यों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। बता दें कि भारतीय नौसेना (Indian Navy) का एक युद्धपोत डूब क्षेत्र के आसपास खोज एवं बचाव (एसएआर) अभियान चला रहा है, जबकि ओमान ने खोज अभियान के लिए समुद्री सुविधायें उपलब्ध कराई हैं। एमटी फाल्कन प्रेस्टीज ने 14 जुलाई को लगभग दस बजे ओमान के तट पर एक संकट कॉल भेजा था।
Next Story