✕
मिहिर शाह ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कटवा दिए थे बाल और दाढ़ी
By EditorialPublished on
45 वर्षीय महिला की जान लेने वाले बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन (BMW hit and run) मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह (Mihir Shah) ने एक बड़ी बात कबूली है। मिहिर ने माना कि वह शराब पीने का आदी है।

x

मुंबई। 45 वर्षीय महिला की जान लेने वाले बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन (BMW hit and run) मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह (Mihir Shah) ने एक बड़ी बात कबूली है। मिहिर ने माना कि वह शराब पीने का आदी है। 24 वर्षीय मिहिर शाह ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ के दौरान यह कबूलनामा किया। पुलिस की जांच से यह भी पता चला है कि मिहिर शाह ने पुलिस को गुमराह करने के लिए विरार में एक नाई की दुकान पर अपनी दाढ़ी और बाल कटवाए थे। पुलिस ने मिहिर के बाल काटने वाले नाई का बयान दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद तीन दिनों तक लापता रहने वाले मिहिर को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई थी। पुलिस ने मिहिर को मुंबई से लगभग 65 किलोमीटर दूर विरार के एक अपार्टमेंट में ट्रैक किया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शिवसेना गुट के सदस्य और राजनेता राजेश शाह का बेटा है मिहिर। पुलिस ने मिहिर को तब पकड़ा जब उसके एक दोस्त ने 15 मिनट के लिए उसका फोन चालू किया। 6 जुलाई को, मिहिर शाह कथित तौर पर जुहू बार में दोस्तों के साथ घंटों पार्टी करने के बाद BMW चला रहा था। उसने कथित तौर पर एक दंपति को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मारी गई महिला कावेरी नखवा थी, जो 45 वर्षीय दो बच्चों की मां थी। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद नखवा को 1.5 किलोमीटर तक घसीटा गया था।
Next Story
Related News
X

