salman khan
मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को वीडियो कॉल (video call) के जरिये धमकी (threatened) देने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी को मजिस्ट्रेट अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया है। 25 साल के आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी का नाम बनवारीलाल गुज्जर है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी गुज्जर ने बूंदी से एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उसने खुद को गोल्डी (बरार), रोहित (गोदारा), नितिन और विवेक (सभी जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथी) के साथ जुड़ा हुआ बताया था। आरोपी ने सलमान को काले हिरण के शिकार मामले में माफी नहीं मांगने पर एतराज जताते हुये उसे कड़ी सुरक्षा के बावजूद जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया था। अदालत में जमानत याचिका पेश करते हुए आरोपी के वकील ने अपनी दलील में कहा था कि पुलिस ने ठोस सबूत के बगैर केवल प्रतिबंधात्मक कदम उठाते हुये जांच के लिये आरोपी को गिरफ्तार किया है ताकि उसके पीछे कौन लोग हैं, इस बारे में जानकारी हासिल की जा सके। अदालत ने अभियोजन पक्ष की दलीलों को दरकिनार करते हुये आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया।
Next Story