✕
मिहिर शाह की न्यायिक हिरासत 30 जुलाई तक बढ़ी
By EditorialPublished on
वर्ली बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह (Mihir Shah) की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। मंगलवार को मुंबई की एक अदालत ने मिहिर शाह की न्यायिक हिरासत 30 जुलाई तक बढ़ा दी है।

x
पुणे। वर्ली बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन (Hit and run) मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह (Mihir Shah) की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। मंगलवार को मुंबई की एक अदालत ने मिहिर शाह की न्यायिक हिरासत 30 जुलाई तक बढ़ा दी है। बता दें कि मिहिर शाह की पुलिस हिरासत खत्म हो गई थी। पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद मुंबई पुलिस के अधिकारी आरोपी मिहिर शाह को शिवड़ी कोर्ट लेकर पहुंची थी। 24 वर्षीय मिहिर पर कथित तौर पर अपनी बीएमडब्ल्यू से एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस हादसे में 45 वर्षीय कावेरी नखवा की मौत हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, टक्कर के बाद नखवा को 1.5 किलोमीटर तक घसीटा गया था। पुलिस ने कहा कि फुटेज में यह भी दिखाया गया है कि शाह ने महिला के शव को कार के नीचे से निकाला और उसे सड़क पर छोड़कर भाग गए। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने दावा किया कि शाह ने शराब के नशे में अपनी कार से दोपहिया वाहन को टक्कर मारी थी। 45 वर्षीय महिला की जान लेने वाले मिहिर शाह ने पुलिस की पूछताछ में कबूला है कि वह शराब पीने का आदी है।
Next Story
Related News
X

