union budget
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय बजट (union budget) 23 जुलाई को 2024-25 पेश किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। बजट से संबंधित डॉक्यूमेंट्स की प्रिंटिंग शुरू होने के साथ ही मंगलवार शाम पारंपरिक हलबा सेरेमनी (Halwa Ceremony) हुई। ये समारोह नॉर्थ ब्लॉक स्थित केंद्रीय वित्त मंत्रालय (Union Finance Ministry) में हुआ। इवेंट का बीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) एक बड़ी लोहे की कड़ाही में रखे हलवे के साथ दिख रही हैं। वित्त मंत्री ने मंत्रालय के अधिकारियों को हलवा परोसा। इस मौके पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत किशनराव कराड
(Bhagwat Kishanrao Karad)
, पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) और वित्त मंत्रालय के बरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं बार बजट पेश करेंगी। वे ऐसा करने बाली देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। इससे पहले मोरारजी देसाई ने लगातार 6 बजट पेश किए थे। यह बजट नई सरकार का पहला पूर्ण बजट होगा। फरवरी में सरकार ने अंतरिम बजट पेश किया था। बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा।
कोविड-19 के कारण दो साल नहीं मनाई गई हलवा सेरेमनी
बजट को अंतिम रूप देने से पहले वित्त मंत्रालय में हलवा बनाया जाता है। यह रस्म लंबे समय से चली आ रही है। शुभ काम की शुरूआत मीठे से करना हलवा सेरेमनी मनाने की प्रमुख बजह है। साल 2021 और 2022 में कोविड-19 महामारी के कारण इस रस्म को नहीं निभाया गया था। इसकी जगह कोर कर्मचारियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मिठाई दी गई थी।
बजट पेश होने तक नजर बंद रहेंगे बजट से जुड़े कर्मचारी
हलवा सेरेमनी के बाद बजट प्रिंट होने की प्रक्रिया शुरू होती है। इसके पेश होने तक प्रिंटिंग में शामिल सभी अधिकारियों और सपोर्ट स्टाफ को मंत्रालय में बंद कर दिया जाता है। इस दौरान अधिकारियों को अपने फोन का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होती है। बजट पेश होने तक वे अपने परिवार से भी नहीं मिल सकते हैं। इसका मकसद बजट को गोपनीय रखना होता है। 1950 में बजट की कॉपी लीक होने के बाद कर्मचारियों को नजरबंद (ऑफिस में ही रहने) रखने की परंपरा शुरू हुई थी।
Editorial

Editorial

Next Story