✕
ईशा अंबानी ने सेट किया नया फैशन ट्रेंड
By EditorialPublished on
अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Marchant) शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने 12 जुलाई को बिल्कुल राजसी ठाठ-बाठ से शादी की जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। वहीं इस शादी में अंबानी लेडीज का भी एक से बढ़कर एक अंदाज देखने को मिला। हर फंक्शन में ईशा अंबानी (Isha Ambani), नीता अंबानी (Nita Ambani) और श्लोका मेहता (Shloka Mehta) अपने रॉयल लुक (royal look) की वजह से छा गए। बात चाहे इनके हीरे मोती से जड़े कपड़ों की करे या फिर इनके बेशकिमती जूलरी की सब एक से बढ़कर एक दिखे। लेकिन फिलहाल इस वक्त ई

x
अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Marchant) शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने 12 जुलाई को बिल्कुल राजसी ठाठ-बाठ से शादी की जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। वहीं इस शादी में अंबानी लेडीज का भी एक से बढ़कर एक अंदाज देखने को मिला। हर फंक्शन में ईशा अंबानी (Isha Ambani), नीता अंबानी (Nita Ambani) और श्लोका मेहता (Shloka Mehta) अपने रॉयल लुक (royal look) की वजह से छा गए। बात चाहे इनके हीरे मोती से जड़े कपड़ों की करे या फिर इनके बेशकिमती जूलरी की सब एक से बढ़कर एक दिखे। लेकिन फिलहाल इस वक्त ईशा अंबानी के एक लुक की खूब चर्चा हो रही है, जिसमें वो नया फैशन ट्रेंड सेट करती हुई नजर आ रही हैं। ईशा अंबानी ने अपने भाई अनंत अंबानी की शादी के हर फंक्शन में खूब एंजॉय किया। उन्होंने अपने हर लुक को काफी क्लासी और रॉयल रखा। वैसे तो ईशा ईशा का हर लुक बहुत खास था। लेकिन एक लुक है, जिसकी वजह से वो खबरों में बनी हुई हैं और वो है अनंत अंबानी के शुभ आशीर्वाद सेरेमनी का लुक। इस सेरेमनी में ईशा अंबानी ने व्हाइट कलर का लहंगा पहना था। इस लुक के साथ उन्होंने न्यूड मेकअप और मिडिल पार्टेड हेयर स्टाइल कैरी की थी। हालांकि, ईशा अंबानी के इस लुक में जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वो थी उनकी जूलरी (Jewelery)। ईशा ने इस आउटफिट के साथ रत्नों से जड़ी कीमती मल्टीकलर नेकलेस पहना था। ईशा के नेकलेस में रुबी, पोलकी डायमंड, और पन्ना जड़े थे। लेकिन उनकी इस कीमती नेकलेस से ज्यादा उनके मिसमैच्ड ईयररिंग्स की चर्चा हो रही है। दरअसल, ईशा ने दोनों कानों में अलग-अलग ईयररिंग्स पहने थे। एक कान में जहां वो व्हाइट कलर का डायमंड पहने दिखीं, तो वहीं दूसरे में ग्रीन कलर का ईयरिंग पहना था। अब ईशा का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके इस मिसमैच्ड ईयररिंग्स ने देशभर में नया फैशन ट्रेंड सेट कर दिया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
