fake gold
मुंबई। नकली सोना गिरवी रखकर एक जूलरी कारोबारी से ठगी के आरोप में दो महिलाओं को ओशिवरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला आरोपियों के नाम आर्ची गंगावणे और शर्मिला देठे हैं। दोनों आरोपियों को स्थानीय अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, नवी मुंबई में रहनेवाले शिकायतकर्ता जूलरी कारोबारी की जोगेश्वरी में एक सोना-चांदी बिक्री की दुकान है। पिछले महीने उनकी दुकान में दो महिला ग्राहक आई थीं। उन महिलाओं ने बच्चों की फीस भरने के लिये पैसों की जरूरत बताते हुये सोना गिरवी रखकर पैसे की मांग जूलर से की थी। इस तरह दोनों महिलाओं ने स्वर्णाभूषण गिरवी रखकर जूलर से बीस-बीस हजार रुपये लिये थे। बाद में जब जूलर ने उन आभूषणों की जांच की तो आभूषण नकली सोने के निकले। जूलर ने ओशिवरा पुलिस में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच करते हुये दोनों आरोपी महिलाओं को धर दबोचा है।
Editorial

Editorial

Next Story