Donald Trump assassination attempt
वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर हुए हमले की घटना की वैश्विक तौर पर घोर निंदा हो रही है। इससे पूरी दुनिया हैरान है। हमले के वक्त ट्रंप एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए। अब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने इस हमले के बाद पहला इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने कहा कि मुझे यहां नहीं रहना। मुझे तो मर जाना चाहिए था, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे भगवान ने बचाया। ट्रंप सोमवार से शुरू होने वाले रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के लिए मिल्वौकी जाते समय न्यूयॉर्क पोस्ट को इंटरव्यू दे रहे थे। इसमें उन्होंने कहा जब मुझ पर हमला हुआ तब सबसे आश्चर्यजनक यह हुआ कि मैंने न केवल अपना सिर घुमाया, बल्कि बिल्कुल सही समय पर और सही अनुपात में घुमाया वरना जो गोली मेरे कान को छूकर गई, वह आसानी से मेरी जान भी ले सकती थी।
इस दौरान ट्रंप ने अपने दाहिने कान को एक सफेद पट्टी से ढक रखा था। इस दौरान पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अस्पताल के डॉक्टर ने भी उनसे कहा कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं देखा। हमले में उनका बचना एक चमत्कार की तरह है। उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं कि भगवान की कृपा से मैं अभी भी यहां हूं, वरना तो मुझे यहां नहीं होना था।
हमले की ऐतिहासिक तस्वीरों पर भी बोले ट्रंप
इस दौरान रिपब्लिकन नेता ने हमले के दौरान की उन तस्वीरों पर भी बात की जिसमें वे अपनी मुष्ड्डी उठाते हुए अपना जोश दिखाते हुए और लोगों से लड़ने की अपील करते दिख रहे हैं। उनमें उनके चेहरे पर खून लगा भी दिखाई देता है। तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि यह अब तक देखी गई सबसे प्रतिष्ठित तस्वीर है। वो एक सच्ची तस्वीर है, मैं नहीं मरा। आमतौर पर आपको एक सच्ची तस्वीर पाने के लिए मरना पड़ता है। इसलिये की बाइडन की सराहना ट्रंप ने बताया कि वह गोलीबारी के बाद बोलना जारी रखना चाहते थे लेकिन सीक्रेट सर्विस ने उन्हें अस्पताल जाने पर जोर दिया। इस दौरान ट्रंप ने राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा हमले के बाद उन्हें फोन करने की सराहना भी की। उन्होंने कहा यह अच्छा था।
Editorial

Editorial

Next Story