accident
मुंबई। रविवार को मुंबई (Mumbai) से रवाना हुई राजमंदिर ट्रावेल्स (Rajmandir Travels) की एक बस को आणंद के पास एक ट्रोले ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में 2 प्रवासियों की मौत होने की जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजसमंद (Rajasmand) जिले के सेमा निवासी एवं मुंबई के डोंबिवली (Dombiwali) में रहने वाले पूनमचंद मादरेचा (88) अपने परिवार के साथ राजमंदिर ट्रावेल्स की बस में मुंबई से अपने पैतृक गांव जा रहे थे। रास्ते में गुजरात के आणंद के पास एक्सप्रेस वे पर बस का टायर पंचर हो गया। चालक व परिचालक ने टायर बदलने के लिए सड़क के किनारे बस खड़ी की। बस के यात्री भी नीचे उतरे, इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रोले ने लोगों को चपेट में ले लिया और ट्रोला बस के पीछे जा कर टकरा गया। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई जिसमें बस का ड्राइवर व क्लीनर भी शामिल है। कई लोग गंभीर घायल भी हो गये। प्रशासन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंपा। इस दुर्घटना में पूनमचंद मादरेचा (88) के अलावा उनकी पुत्रवधू प्रेमा देवी मादरेचा (55) की मौत हो गई। उनके परिवार के धर्मेश मादरेचा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई से उनके परिवार के लगभग 40 लोग गुजरात पहुंचे एवं शवों को लेकर सेमा के लिए रवाना हुए।
Next Story