✕
गोलीबारी में बाल-बाल बचे ट्रंप
By EditorialPublished on
अमेरिका (America) के पूर्व राष्ट्रपति (Former US President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पेंसिल्वेनिया (Pennsylvania) के बटलर (Butler) में चुनावी रैली (election rally) के दौरान शनिवार शाम अज्ञात बंदूकधारी की गोलीबारी में घायल हो गए। अंगरक्षकों ने हमलावर को मार गिराया।

x
वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका (America) के पूर्व राष्ट्रपति (Former US President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पेंसिल्वेनिया (Pennsylvania) के बटलर (Butler) में चुनावी रैली (election rally) के दौरान शनिवार शाम अज्ञात बंदूकधारी की गोलीबारी में घायल हो गए। अंगरक्षकों ने हमलावर को मार गिराया।
शनिवार शाम करीब सवा छह बजे हुई इस गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो गंभीर रूप से घायल हो गये। गुप्त सेवा ने कहा, एक बंदूकधारी और कम से कम एक दर्शक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सोशल मीडिया पर बायरल हुए वीडियो में ट्रंप के कान से खून बहता देखा जा सकता है। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, हमने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूर्व राष्ट्रपति की हत्या के प्रयास की जांच की जा रही है। बटलर काउंटी के जिला अटॉनी ने कहा, संदिग्ध बंदुकधारी को मार गिराया गया है। सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, पिट्सवर्ग से लगभग 30 मील उत्तर बटलर में शाम करीब सवा 6 बजे रैली स्थल से बाहर ऊंचे स्थान से अचानक गोलियां दागी गयीं। इस दौरान ट्रम्प ने अपना हाथ अपने दाहिने कान पर रखा लिया और पोडियम पर झुक गये। सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और मंच से नीचे ले गए। पूर्व राष्ट्रपति का चेहरा खून से लथपथ था। घटना के बाद ट्रम्प ने अपने सोशल नेटवर्क पर जारी एक पोस्ट में कहा, एक गोली मारी गई जो मेरे दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को पार करके चली गई। मुझे तुरंत पता चल गया कि कुछ गड़बड़ है। मैंने घरघराहट की आवाज सुनी, गोली चली और तुरंत महसूस हुआ कि गोली त्वचा को चीर रही है। पूर्व राष्ट्रपति ने इस घटना में मारे गये व्यक्ति और गंभीर रूप से घायल दो लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पूर्व राष्ट्रपति के सलाहकारों का कहना है कि ट्रम्प ठीक हैं।
अमेरिका में हिंसा की जगह नहीं राष्ट्रपति बाइडन बोले-
वाशिंगटन (एजेंसी)। रिपब्लिकन नेता (republican leader) डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोली चलने की घटना के बाद हड़कंप मच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (joe biden) ने भी इस घटना पर अफसोस जताते हुए चिंता जाहिर की है। वारदात के समय अमेरिकी राज्य डेलावेयर में मौजूद बाइडन ने कहा कि इस तरह की हिंसा के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं है। बाइडन ने कहा, सभी एजेंसियों ने मुझे घटना के बाद जानकारी दी है। मैंने ट्रंप से बात करने की कोशिश की लेकिन वह अभी डॉक्टरों के साथ हैं और सुरक्षित हैं। इस तरह की घटना के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं है।
हम सभी देशवासियों के लिए यह समय एकजुट रहने का है। हम इस तरह की घटनाओं को देश में होने की अनुमति नहीं दे सकते और ना ही हम ऐसा होने देंगे। बाइडन ने कहा, मैं अपनी खुफिया एजेंसियों का शुक्रिया अदा करता हूं। यह रैली बिना किसी समस्या के शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जानी चाहिए थी, यह अमेरिका में इस तरह की हिंसा बिल्कुल भी सही नहीं है। मैं जैसे ही डोनाल्ड ट्रंप से बात कर पाऊंगा आपको सूचना दूंगा। लेकिन अभी वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति से जब पूछा गया कि क्या यह हत्या की कोशिश थी, तो इसके जवाब में बाइडन ने कहा कि मुझे नहीं पता यह क्या था। मेरे पास अभी इसकी पूरी जानकारी नहीं है। इसलिए मैं इस पर कुछ नहीं बोल सकता हूं।

Editorial
Next Story
Related News
X
