✕
राष्ट्रीय करणी सेना के शिवसिंह ने महिपाल से माफी मांगी
By EditorialPublished on
राजस्थान (Rajasthan) में राष्ट्रीय राजपूत (Rajput) करणी सेना (Rashtriya Karni Sena ) के ऑफिस में राजपूत करणी (Rajput Karni Sena ) सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना (Mahipal Singh Makrana) पर हमले के मामले में दोनों पक्षों में अब सुलह हो गई है।

x
कार्यालय संवाददाता जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) में राष्ट्रीय राजपूत (Rajput) करणी सेना (Rashtriya Karni Sena ) के ऑफिस में राजपूत करणी (Rajput Karni Sena ) सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना (Mahipal Singh Makrana) पर हमले के मामले में दोनों पक्षों में अब सुलह हो गई है।
दोनों पक्षों ने अपने बयान में कहा है कि उनके बीच कोई झगड़ा नहीं था, बल्कि यह घटना गलतफहमी का नतीजा थी। जिसे अब आपसी बातचीत से दूर कर लिया गया है। दोनों पक्षों ने कहा है कि अब उनके बीच कोई मनमुटाव नहीं है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत (Shiv Singh Shekhawat) और राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शुक्रवार रात को एक-दूसरे पर फायरिंग के आरोप लगाए थे। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के ऑफिस में हुए इस झगड़े में गोली चलने की बात भी सामने आई थी। महिपाल सिंह मकराना इस दौरान झगड़े में चोटिल हो गए थे। जिनका अस्पताल में उपचार करवाया गया। राजपूत करणी सेना के फायरिंग (firing) और मारपीट (fighting) के बाद अब दोनों ने वीडियो जारी कर कहा- कोई झगड़ा नहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने बयान जारी कर कहा, राजपूत समाज की सभी संस्थाओं और वरिष्ठ लोगों ने बैठकर यह तय किया है कि अगर समाज का युवा आपस में लड़ेगा और आपस में वैर रहेगा तो समाज की ताकत कमजोर होगी। उन्होंने कहा कि उनका शिव सिंह शेखावत के बीच कोई झगड़ा नहीं है। उनका आपस में जो भी मतभेद था। वो दूर हो गया है। भविष्य में भी आपस में कोई झगड़ा नहीं रहेगा। राष्ट्रीयराजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत ने कहा, जो घटना शुक्रवार को हुई थी वह आपसी गलतफहमी के कारण हुई थी।
यह हमारे परिवार का मसला है। जिसे हमने मिल-बैठकर आपस में सुलझा लिया है। अब हमारे बीच आपस में कोई मनमुटाव नहीं है। उन्होंने इस पूरी घटना के लिए महिपाल सिंह मकराना से माफी भी मांगी (apologized) है।

Editorial
Next Story
Related News
X
