champion trophy
नई दिल्ली (एजेंसी)। चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय टीम (Indian Team) के इस टूर्नामेंट (tournament) को खेलने के लिए पाकिस्तान (Pakistan) जाने की संभावाना नहीं दिखाई दे रही है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) (ICC) से भारतीय क्रिकेट बोर्ड (Indian Cricket Board) भारत (India) के मैच कहीं और कराने को कहेगा। इसके लिए उसने दो वेन्यू चुन लिए हैं। इनमें से एक जगह मैच कराने को कहा जाएगा। बीसीसीआई (BCCI) चाहता है कि एशिया कप 2023 की तरह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी हाईब्रिड मॉडल में आयोजित किया जाए
बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि भारतीय क्रिकेट टीम के 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं है। बीसीसीआई आईसीसी से दुबई या श्रीलंका में मैच आयोजित करने के लिए कहेगा। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल फरवरी से मार्च 2025 तक पाकिस्तान में आयोजित की जाएगी। 2008 के एशिया कप के बाद से भारत ने दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण पाकिस्तान में कोई क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं खेला है। दिसंबर 2012 से जनवरी 2013 तक भारत में द्विपक्षीय सीरीज दोनों देशों के बीच अंतिम द्विपक्षीय सीरीज रही थी। तब से, दोनों देश केवल आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप में ही भिड़े हैं। दोनों देशों के बीच संबंधों के कारण आगामी आयोजन में भारत की भागीदारी पर अनिश्चितता मंडरा रही है।
Editorial

Editorial

Next Story