✕
शेअर बाजार ने बनवलेले रेकॉर्ड
By EditorialPublished on
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) (IT) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) (टीसीएस) (TCS) के तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर रहने की बदौलत उसके शेयरों के साढ़े छह प्रतिशत से अधिक चढ़ने से शुक्रवार को शेयर बाजार ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड कायम किया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 622.00 अंक अर्थात 0.78 प्रतिशत की छलांग लगाकर 80.519.34 अंक के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 186.20 अंक यानी 0.77 प्रतिशत

x
मुंबई (कार्यालय संवाददाता)। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) (IT) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) (टीसीएस) (TCS) के तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर रहने की बदौलत उसके शेयरों के साढ़े छह प्रतिशत से अधिक चढ़ने से शुक्रवार को शेयर बाजार ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड कायम किया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 622.00 अंक अर्थात 0.78 प्रतिशत की छलांग लगाकर 80.519.34 अंक के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) (NSE) का निफ्टी 186.20 अंक यानी 0.77 प्रतिशत उछलकर 24,502.15 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।
इस दौरान बीएसई में कुल 4036 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1687 में लिवाली जबकि 2248 में बिकवाली हुई वहीं 101 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 34 कंपनियों में तेजी जबकि 16 में गिरावट रही। विश्लेषकों के अनुसार, इस सप्ताह सीमित दायरे में चल रहे बाजार ने वैश्विक और घरेलू स्तर के सकारात्मक संकेतों के प्रति अनुकूल प्रतिक्रिया दिया। सकारात्मक वैश्विक संकेत जून में अमेरिका में मुद्रास्फीति में 0.1 प्रतिशत की गिरावट है, जिससे सितंबर में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ गई है। सकारात्मक घरेलू संकेत के रूप में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में टीसीएस की उम्मीद से बेहतर परिणाम और मजबूत प्रबंधन टिप्पणी है, जिससे अधिकांश आईटी शेयरों में उछाल रहा।

Editorial
Next Story
Related News
X
