PRSI Mumbai Chapter
मुंबई। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) के मुंबई चैप्टर (PRSI Mumbai Chapter) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक ने नई कार्यकारिणी घोषणा की है। इंडियन ऑयल की मुख्य महाप्रबंधक (कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन्स) अनीता श्रीवास्तव को अध्यक्ष, एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलरीज के निदेशक (जनसंपर्क) राजेश परिदा को उपाध्यक्ष और जनसंपर्क अधिकारी महापारेषण डॉ. मिलिंद अवताडे को सचिव नियुक्त किया गया है। महावितरण के जनसंपर्क अधिकारी विश्वजीत भोसले को सहसचिव तथा संकेत कम्युनिकेशंस के अमलन मस्करेन्हास को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सदस्य के रूप में इंडियन ऑयल की महाप्रबंधक (कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन्स) अंजना अरविंद, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के मुख्य प्रबंधक (कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन्स) सुदीप्तो बसाक, एएसबी कम्युनिकेशन के प्रबंध निदेशक ब्रज किशोर, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन्स के विभाग प्रमुख शांतनु चक्रवर्ती, इंडिया एक्ज़िम बैंक के मुख्य प्रबंधक कुणाल गुलाटी को तथा अव्दैत इंडिया के समूह प्रमुख जयशंकर को सदस्य नियुक्त किया गया है। पीआईबी के पूर्व महानिदेशक मनीष देसाई, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन्स) राजीव गोयल तथा नेहरू विज्ञान केंद्र के पूर्व कार्यक्रम समन्वयक सुहास नाइक-साटम को सलाहकार चुना गया। सदस्यता समिति में बृहन्मुंबई नगर निगम के उप जनसंपर्क अधिकारी गणेश पुराणिक, शैलेश कसबे, आदित्य बिड़ला समूह की कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन्स विभाग प्रमुख जेनेट अरोले तथा कार्यक्रम समिति में जनसंपर्क सलाहकार नौमान कुरेशी, इंडियन ऑयल के सहायक प्रबंधक (कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन्स) शिव प्रसाद डी., संसाधन एकत्रीकरण समिति में एनएसई के मुख्य विपणन और संचार अधिकारी अरिजीत सेनगुप्ता, इंडियन ऑयल मैनेजर (कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन्स) लक्ष्मी नारायण मिश्रा, जबकि उद्योग-शैक्षणिक समन्वय समिति में मुंबई विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग की प्रो. दैवता चव्हाण-पाटिल, गुरु नानक कॉलेज के प्राचार्य प्रो. पुष्पिंदर गुप्ता भाटिया चुने गए हैं।
Editorial

Editorial

Next Story