✕
72 लाख के हीरेजड़ित आभूषणों की ठगी, आरोपी कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज
By EditorialPublished on
एलटी मार्ग पुलिस ने करीब 67 लाख रुपये कीमत के हीरे और हीरे जड़ित आभूषणों की ठगी के आरोप में एक कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी कारोबारी का नाम श्रेयांश गोलेचा है।

x

मुंबई। एलटी मार्ग पुलिस ने करीब 67 लाख रुपये कीमत के हीरे और हीरे जड़ित आभूषणों की ठगी के आरोप में एक कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी कारोबारी का नाम श्रेयांश गोलेचा है। हीरेजड़ित आभूषणों की खरीद कर करीब साढ़े तीन सालों तक भुगतान नहीं करने और ठगी करने के आरोप में कारोबारी के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस में दर्ज मामले के मुताबिक, अंधेरी निवासी शिकायतकर्ता हीरे के कारोबारी हैं और धनजी स्ट्रीट परिसर में उनका हीरों की खरीद-बिक्री का कारोबार है। कारोबारी श्रेयांश उनका परिचित है। चार साल पहले जनवरी और फरवरी के महीनों में श्रेयांश ने उनसे कुछ हीरे और हीरेजड़ित आभूषण क्रेडिट पर लिये थे। इनकी कीमत करीब 72 लाख रुपये थी। आभूषण लेते समय श्रेयांश ने केवल पांच लाख रुपये दिये थे और बाकी रकम बाद में देने का आश्वासन दिया था। लेकिन बाद में भुगतान करने के बजाये वह टालमटोल करने लगा। पिछले तीन से साढ़े तीन साल से वह लगातार टालमटोल करता रहा। जब शिकायतकर्ता ने भुगतान के बारे में ज्यादा जोर दिया और इस बाबत पूछताछ की तो पता चला कि श्रेयांश ने उनके आभूषण अन्य कारोबारियों को बेच दिये थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
