jewelry theft
मुंबई। डोंबिवली के घनश्याम गुप्ते रोड पर स्थित पूर्णिमा ज्वेलर्स से एक लुटेरे ने शाम को दुकान में घुसकर चैन लेकर भागने की घटना घटित हुई । विष्णुनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। प्राप्त जानकारीनुसार माणक सुराणा की पूर्णिमा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर आए अज्ञात लुटेरे ने चैन देखने के बहाने से चैन लेकर फरार हो गया । इस घटना में दुकान मालिक करीबन 24ग्राम की 1लाख 57 हजार रुपये की लूट की शिकायत विष्णूनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। हालांकि जूलरी शॉप के मालिक ने चोर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह बच निकला। जूलर ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो उस धरपकड़ में युवक भागने के लिये दुकान का कांच का दरवाजा खोल नहीं पाया था। लिहाजा उसे लात-मुक्कों से कांच का दरवाजा तोड़ा और भाग गया। डोंबिवली के सर्वाधिक व्यस्ततम इलाकों में से एक विष्णुनगर पुलिस स्टेशन के सामने यह वारदात होने से इलाके में दुकानदार और व्यापारियों में भय का माहौल है।
Next Story