jeweler
नवी मुंबई। करीब एक पख‍वाडे पहले मुलुंड (Mulund) के एक जूलरी कारोबारी (jeweler) से खारघर में 13 लाख रुपये नकदी की लूट के मामले में क्राइम ब्रांच सेंट्रल यूनिट टीम ने लुटेरों के एक गिरोह के सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सात आरोपियों में से तीन आरोपियों ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर कारोबारी से लूट की वारदात में भूमिका निभाई थी।
लूट के शिकार जूलरी कारोबारी का नाम रविंद्र चौधरी (50) है। चौधरी अपने एक दोस्त और एक कर्मचारी के साथ अपनी कार में 13 लाख रुपये नकद लेकर खारघर की ओर जा रहे थे। जूलर चौधरी वहां एक गोल्ड बिस्किट (Gold Biscuit) का सौदा करने जा रहे थे। इसी दौरान एक एसयूवी कार में चार लोग वहां पहुंचे और उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताकर चौधरी के कर्मचारी को कार से बाहर खींच लिया। नकदी से भरा बैग कर्मचारी के पास ही थी। आरोपियों ने कर्मचारी को अपने साथ एसयूवी में जबरन बिठा लिया और उससे बैग छीनने के बाद उसे उतार दिया।
बाद में पता चला कि असल में इस लूट को अंजाम देने के लिये ही जूलरी कारोबारी को फंसाने के लिये गोल्ड बिस्किट के सौदे का यह पूरा जाल बिछाया गया था। आरोपियों ने फेसबुक पर इस बाबत एक विज्ञापन दिया था जिसमें बेहद किफायती दरों पर गोल्ड बिस्किट बिक्री की पेशकश की गई थी। जूलर के दोस्त ने जूलर चौधरी को इस प्रस्ताव के बारे में बताया जिसके बाद वे यह सौदा करने जा रहे थे।
Next Story