agniveer
नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्व अग्निवीरों (former agniveeron) के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने पिछले साल केंद्रीय सुरक्षा बलों (central security forces) में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की थी। अब इस घोषणा को लागू किया जा रहा है, जिससे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में पूर्व अग्निवीरों को यह आरक्षण मिलेगा।
आरपीएफ (CRPF) के महानिदेशक मनोज यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया, भविष्य में रेलवे सुरक्षा बल में कांस्टेबल पद के लिए होते वाली सभी भर्तियों में पूर्व पुलिसकर्मियों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण होगा। आरपीएफ पूर्व अग्निवीरों का स्वागत करते हुए बहुत उत्साहित है। इससे बल को नई ताकत और ऊर्जा मिलेगी तथा मनोबल बढ़ेगा।
सीआईएसएफ ने भी की तैयारी
सीआईएसएफ की महानिदेशक नीना सिंह ने बताया कि इस संबंध में सभी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने कहा, कांस्टेबलों के 10 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगे। इसके अलावा, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी छूट दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अग्निवीरों को भर्ती प्रक्रिया में बड़ी राहत मिलेगी और उनकी योग्यता को सम्मान मिलेगा।


Editorial

Editorial

Next Story