ramlalla
अयोध्या (एजेंसी)। सृष्टि के नियंता अद्भुत कला के जादूगर प्रभु श्रीराम (Prabhu Shriram) के समक्ष दुनिया भर के जादूगर वर्ल्ड रिकार्ड के लिए यहां जुटेंगे। यह जादूगर (Magician) 14 जुलाई को प्रात श्रृंगार आरती में रामलला (Ramlalla) का दर्शन करेंगे। इसके उपरांत श्रीरामजन्म भूमि (Shri Ram Janmabhoomi) परिसर में ही अपनी जादुई कला से एक साथ भगवा ध्वज लहराकर वैश्विक कीर्तिमान बनाएंगे। यह जानकारी तीन अलग-अलग विधाओं में वैश्विक कीर्तिमान बनाने वाले कार्यक्रम के संयोजक जादूगर कुमार उर्फ इंजीनियर कुलदीप मिश्र ने देते हुए बताया कि भारतीय मैजिक कला ट्रस्ट के तत्वावधान में अयोध्या (Ayodhya) में दो दिवसीय जादू समागम 2024 का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 13 व 14 जुलाई को होगा।
Next Story