kiyara
बॉलीवुड (Bollywood) के पावर कपल (Power Couple) कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) मंगलवार को लंदन (London) में एक साथ विंबलडन 2024 (Wimbledon 2024) क्वार्टर फाइनल (quarter finals) देखने पहुंचे थे। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुद इंस्टाग्राम (Instagram) पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि याद रखने लायक दिन। विंबलडन 2024 में अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के साथ शानदार टेनिस और खेल भावना देखी। सेंटर कोर्ट से विंबलडन की ऊर्जा को लाइव देखना अद्भुत और खास था। सिद्धार्थ मल्होत्रा द्वारा शेयर किए गए फोटोज में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने ब्लू ब्लेजर और पैंट चुना हैं। एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला छोड़ते हुए मिनिमलिस्टिक मेकअप के साथ अपने लुक को सिंपल रखा हैं। वहीं कियारा आडवाणी के पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शर्ट और टाई के साथ सफ़ेद सूट पहना हुआ है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के फोटोज पर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा के फोटोज पर कमेंट करते हुए एक यूज ने लिखा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल को विंबलडन में देखा गया। दूसरे यूजर ने लिखा कि विरुष्का के बाद अब तक की सबसे अच्छी दिखने वाली जोड़ी। एक अन्य यूजर ने लिखा कि पावर कपल। एक और यूजर ने लिखा कि वह अपनी कुख्यात मुस्कान के साथ बहुत प्यारा लग रहा है।

Editorial

Editorial

Next Story