✕
67.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, रियल इस्टेट कंपनी का मालिक गिरफ्तार
By EditorialPublished on
मुंबई पुलिस की (Mumbai Police) आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने एक बिजनेसमैन से 67.5 करोड़ रुपये की ठगी और धोखाधड़ी के आरोप में कमला मिल्स कम्पाउंड के मालिक रमेश गोवानी (Ramesh Gowani) को गिरफ्तार किया है।

x

मुंबई। मुंबई पुलिस की (Mumbai Police) आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने एक बिजनेसमैन से 67.5 करोड़ रुपये की ठगी और धोखाधड़ी के आरोप में कमला मिल्स कम्पाउंड के मालिक रमेश गोवानी (Ramesh Gowani) को गिरफ्तार किया है।
गोवानी अमिकृपा लैंड डेवलपर्स नामक रियल इस्टेट कंपनी चलाते हैं और उन्होंने शिकायतकर्ता से सांताक्रूज (पश्चिम) में 2204 वर्ग मीटर प्लॉट खरीदा था और बदले में शिकायतकर्ता को 20 करोड़ रुपये, 10 फ्लैट्स और एक दुकान देने का वादा किया था। शिकायतकर्ता को दिये गये आवंटन पत्र के मुताबिक, सात फ्लैट्स तीसरे पक्ष को बेचे गये थे और दो फ्लैट्स वित्त कंपनी के पास गिरवी रखे गये थे। पुलिस ने गोवानी और उनकी पत्नी निधर्शना के खिलाफ वित्तीय अनियमितता और ठगी के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। गोवानी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
