Rahul Dravid
नई दिल्ली (एजेंसी)। टीम इंडिया (Team India) के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने कुछ ऐसा किया है, जिससे उनका कद और बढ़ जाएगा। क्रिकेट को भद्रजनों का खेल कहा जाता है और द्रविड़ ने अपने खिलाड़ी होने के समय से इसको कई बार साबित भी किया है। एक बार द्रविड़ ने कुछ ऐसा किया है, जो क्रिकेट जगत में मिसाल के तौर पर याद किया जाएगा। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रूपये बोनस का ऐलान किया था। जिस तरह से इस बोनस का बंटवारा किया गया, लगता है द्रविड़ को वह पसंद नहीं आया। हेड कोच होने के नाते द्रविड़ को 5 करोड़ रूपये इसमें से दिए गए, जबकि टीम के बाकी कोचों को 2.5 करोड़ रूपये दिए गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक द्रविड़ ने दिए बीसीसीआई से कहा है कि उनका भी बोनस 2.5 करोड़ रूपये कर दिया जाए।
द्रविड़ चाहते हैं कि बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग कोच की तरह उन्हें भी 2.5 करोड़ रूपये ही दिए जाएं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, राहुल द्रविड़ अपने बाकी सहायक कोचों जैसे 2.5 करोड़ का ही बोनस चाहते हैं। हम उनकी भावना का सम्मान करते हैं। 2018 में टीम इंडिया ने अंडर 19 वर्ल्ड कप जीता था और उस समय उस टीम के भी हेड कोच राहुल द्रविड़ ही थे, तब भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया था।
पहले भी ऐसा कर चुके हैं द्रविड़
द्रविड़ को हेड कोच होने के नाते 50 लाख मिले थे, जबकि बाकी सपोर्ट स्टाफ को 20 लाख दिए गए थे, और सभी खिलाड़ियों को 30 लाख गए थे। द्रविड़ ने इसको लेकर ऐतराज जताया था और बीसीसीआई को फिर सभी को बराबर पैसे देने पड़े थे। बीसीसीआई ने तब कैश रिवार्ड को अपडेट करते हुए द्रविड़ समेत सभी सपोर्ट स्टाफ को 25-25 लाख रूपये दिए थे। द्रविड़ ने एक बार फिर ऐसा ही किया है। 29 जून को टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका कोत सात रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। भारतीय टीम 4 जुलाई को स्वदेश लौटी थी, जहां मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान समारोह के दौरान बीसीसीआई ने टीम इंडिया को 125 करोड़ रूपये का चेक सौंपा था।
Next Story