✕
स्वच्छता के साथ निखरते जयपुर की खास तस्वीरें
By EditorialPublished on
मालवीय नगर जोन, वार्ड क्र. 129, टोंक रोड, बेकलेन में 'सफ़ाई अपनाओ-बीमारी भगाओ' अभियान के अंतर्गत 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

x

जयपुर (कास)। मालवीय नगर जोन, वार्ड क्र. 129, टोंक रोड, बेकलेन में 'सफ़ाई अपनाओ-बीमारी भगाओ' अभियान के अंतर्गत 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई मित्रों के प्रयासों को मान्यता देना और उन्हें बरसात के मौसम में शहर की स्वच्छता के साथ स्वयं के स्वास्थ्य की देखभाल करने के प्रयासों हेतु जागरूक करना था । मालवीय नगर जोन की उपायुक्त महोदया श्रीमती अर्शदीप बराड़ द्वारा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। आयोजन के अंतर्गत सफाई मित्रों द्वारा रंगोली बनाई गई और उपायुक्त महोदया द्वारा सफाई मित्रों को सही तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए गए तथा उनके कार्य के साथ स्वयं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने सफाई मित्रों की व्यक्तिगत समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान के लिए तत्परता दिखाई। इसके अतिरिक्त, उन सफाई मित्रों को विशेष सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। यह सम्मान उनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण को मान्यता देने के लिए प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में पीआईयू, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक और सफाई मित्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
