fraud of gold jewelery
मुंबई। बिक्री के लिये क्रेडिट पर लिये गये स्वर्णाभूषणों की ठगी (fraud of gold jewelery) के मामले में पंकजकुमार दयाराम खिंची और सुशील ओमप्रकाश पारीख इन दो जूलरी कारोबारियों के खिलाफ डी.बी. मार्ग पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी जयपुर के रहनेवाले हैं और उन पर सवा करोड़ के स्वर्णाभूषणों की ठगी का आरोप है।
मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में मुंबई सेंट्रल में रहनेवाले शिकायतकर्ता का स्वर्णाभूषणों की खरीदी-बिक्री का कारोबार है। ऑपेरा हाउस, प्रसाद चेंबर में उनका अपना कारोबारी दफ्तर है। पिछले साल अगस्त में उनकी पंकजकुमार और सुशील से जानपहचान हुई थी। इन दोनों आरोपियों की जयपुर में विनायक और आदियोग ज्वेलर्स नाम की दो जूलरी शॉप हैं। आरोपियों का स्वर्णाभूषणों की बिक्री का कारोबार भी है जिसके चलते उन्होंने उनसे क्रेडिट पर सवा करोड़ रुपये के स्वर्णाभूषण लिये थे।
Editorial

Editorial

Next Story