Gold
लेह (एजेंसी)। भारत-तिब्बत सीमा (Indo-Tibetan Border) पुलिस (आईटीबीपी) (ITBP) ने मंगलवार को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा ( Line of Actual Control in Ladakh) (एलएसी) (LAC) के पास एक 108 किलोग्राम सोने (Gold) की छड़ें जब्त की हैं। इसकी कीमत 84 करोड़ रूपये बताई जा रही है। दो तस्करों के पास से सोने के अलावा, कुछ चीनी फूड आइटम भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान तेनजिन टार्गी (40) और त्सेरिंग चंबा (69) के रूप में हुई है। दोनों न्योमा निवासी (resident of nyoma) हैं।
आईटीवीपी के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे उसके गश्ती दल को श्रीरापल इलाके में सीमा से महज एक किलोमीटर दूर दो संदिग्ध व्यक्ति मिले। उन्होंने बताया, खच्चरों पर सवार दो संदिग्धों को रूकने के लिए कहा गया, लेकिन वे सीमा की ओर भागने लगे। आईटीबीपी के गश्ती दल ने उन्हें पकड़ लिया और उनके टेंट की तलाशी ली, जहां से 84 करोड़ रूपये मूल्य के एक-एक किलो के 108 सोने के बिस्कुट बरामद हुए। गश्ती दल ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर सामान जब्त कर लिया। मामले की सूचना तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। टेंट से 108 किलो सोने की छड़ों के अलावा दो मोबाइल फोन, एक दूरबीन, कुछ चीनी खाद्य पदार्थ, एक टॉर्च और कई अन्य गैजेट बरामद किए गए। आईटीबीपी द्वारा अपने इतिहास में बरामद किया गया यह सोने का सबसे बड़ा जखीरा था। जब्त किया गया सोना कस्टम विभाग को सौंप दिया जाएगा। शुरूआत में तस्करों ने आईटीबीपी गश्ती दल को गुमराह करने की कोशिश की और दावा किया कि वे औषधीय पौधों के व्यापारी हैं।
Editorial

Editorial

Next Story