pmmodi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को रूस (Russia) की राजधानी मॉस्को (moscow) में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत (India) और रूस की दोस्ती का जिक्र करते हुए बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज अभिनेता राज कपूर (Actor Raj Kapoor) और मिथुन दा (Mithun Da) को बड़े ही अनोखे अंदाज में याद किया। दरअसल, पीएम मोदी ने भारत और रूस की दोस्ती का जिक्र करते हुए कहा कि दशकों से भारत और रूस के बीच जो अनोखा रिश्ता है, मैं उसका कायल रहा हूं। इसी दौरान पीएम मोदी ने राज कपूर की फिल्म का गाना 'सिर पर लाल टोपी रूसी...' भी गाया। और इस गाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ये गाना यहां कभी घर घर में गाया जाता था, सिर पर लाल टोपी रूसी... फिर भी दिल है हिंदुस्तानी... ये गीत भले ही पुराना हो गया हो। लेकिन इसके सेंटीमेंट्स एवरग्रीन हैं। इसके आगे पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि पुराने समय में राजकपूर और मिथुन दा जैसे कलाकारों ने भारत और रूस की दोस्ती को फिल्में दी है। राज कपूर वो अभिनेता थे जिन्होंने अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के नक्शेकदम पर चल फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया।
भारतीय सिनेमा में राजकपूर का बड़ा योगदान रहा है। वहीं मिथुन चक्रवर्ती का नाम भी मशहूर अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार है। अब तक के अपने करियर में वो 350 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु, भोजपुरी सहित अलग-अलग भाषा की फिल्में शामिल हैं। मजबूत किया। भारत और रूस के रिश्तों को हमारे सिनेमा ने आगे बढ़ाया। पीएम मोदी का ये बयान इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि राजकपूर बॉलीवुड के शोमैन कहलाते थे।
Editorial

Editorial

Next Story