✕
डिजिटल डिटोक्स रैली के साथ प्रवेश
By EditorialPublished on
तेरापंथ भवन कांदिवली (Terapanth Bhavan, Kandivali) में चार्तुमास के लिए साध्वी डॉ मंगलप्रज्ञा ने सहवर्ती साध्वी वृंद एवं डिजिटल डिटॉक्स रैली (Digital Detox Rally) के साथ प्रवेश किया।

x

मुंबई। तेरापंथ भवन कांदिवली (Terapanth Bhavan, Kandivali) में चार्तुमास के लिए साध्वी डॉ मंगलप्रज्ञा ने सहवर्ती साध्वी वृंद एवं डिजिटल डिटॉक्स रैली (Digital Detox Rally) के साथ प्रवेश किया। समारोह में उन्होंने कहा कि आज मुझे अतिप्रसन्नता और आत्मतोष की अनुभूति हो रही है, मैने गुरु निर्देशानुसार चातुर्मासिक-स्थल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने कहा कि चार्तुमास एक वरदान जैसा है। समस्त श्रावक-समाज को इस चातुर्मास में ज्ञान दर्शन चारित्र और तप की यथा संभव आराधना करनी है। चातुर्मास का समय अध्यात्म जागरण का समय है।साध्वी सुदर्शन प्रभा साध्वी राजुल प्रभा साध्वी शोर्य प्रभा ने भी प्रेरणा दी। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष मेघराज धाकड़, मंत्री प्यारचंद मेहता, तेरापंथी सभा मुंबई अध्यक्ष माणक धींग, मंत्री दिनेश सुतरिया, कोषाध्यक्ष कमलेश चौधरी, मनोहर गोखरू, फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष भीखम चंद नाहटा, अर्जुन चौधरी, सुरेंद्र कोठारी, के एल परमार, विनोद बोहरा, शांतिलाल कोठारी, भूपेश कोठारी, मनीष कोठारी, तरुणा बोहरा आदि मौजूद रहे। संचालन दलपत बाबेल ने किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
