kolkata
कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सड़क पर एक व्यक्ति की ओर से महिला (Woman) सहित 2 लोगों की पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चिपक्ष ने इसे लेकर ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार (TMC Government) पर तीखा हमला बोला है। विपक्षी दलों सीपीएम और बीजेपी (BJP) की ओर से बताया गया कि यह वीडियो बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले का है। यह घटना पिछले हते की बताई जा रही है। विपक्षी नेताओं के मुताविक, हमलावर स्थानीय निव्हसी है जिसका नाम तन मुल है और उसके तृणमूल कांग्रेस से संबंध हैं। वह लोकल मसलों पर 'त्वरित न्याय के लिए जाना जाता है। वीडियो में महिला को एक आदमी वार-वार लाठियों से मारता दिख रहा है। वह दर्द से कराह रही है। मौके पर कुछ और लोग मौजूद हैं जो चुपचाप खड़े होकर तमाशा देख रहे हैं। वायरल वीडियो में हमलावर व्यक्ति एक पुरुष को भी लाठियों से पीटता नजर आता है। इस दौरान एक अन्य महिला उसे रोकने की कोशिश करती नजर आती है। हालांकि, वह हमले जारी रखता है। भीड़ के अधिकांश सदस्य उसे रोकने का प्रयास नहीं करते, बल्कि उसकी मदद करते नजर आते हैं। इस बीच, वह महिला के बाल पकड़ता है और उसे लात मारने लगता है। घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि उसने पिटाई करने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है और उसकी तलाश जारी है।
भाजपा ने टीएमसी सरकार पर बोला हमला:
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख और बंगाल के लिए पार्टी के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने एक्स पर यह बीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'बीडियो में महिला को जो आदमी बेरहमी से पीट रहा है, उसका नाम तज मुल है। वह अपनी 'इंसाफ' सभा के जरिए त्वरित न्याय के लिए फेमस है। वह स्थानीय विधायक हमीदुर रहमान का करीवी सहयोगी है।' उन्होंने कहा कि देश को टीएमसी की ओर से संचालित पश्चिम बंगाल में शरिया अदालतों के बारे में जानना चाहिए। हर गांव में एक संदेशखाली है और मु यमंत्री ममता बनर्जी महिलाओं के लिए अभिशाप बन गई हैं। बंगाल में कानून-व्यवस्था का कोई नामोनिशान नहीं बचा है। क्या ममता बनर्जी इस राक्षस के खिलाफ कार्रवाई करेंगी या उसका बचाव करेंगी? जैसा कि वह संदेशखाली मामले में शेख शाहजहां के लिए खड़ी हुई थीं।
Editorial

Editorial

Next Story