✕
करण जौहर ने 'कॉफी विद करण' से लिया ब्रेक
By EditorialPublished on
नेपोटिज्म (Nepotism) के मसले से लेकर तमाम एक्टर्स की लव लाइफ के पंगों तक, बॉलीवुड (Bollywood) के बहुत मुद्दे एक आइकॉनिक काउच से ही शुरू हुए हैं। करण जौहर (Karan Johar) के शो 'कॉफी विद करण' ('Koffee with Karan') ने जनता को लगातार उनके फेवरेट सेलेब्स की दिलचस्प जिंदगियों में झांकने का मजेदार मौका दिया है।

x

नेपोटिज्म (Nepotism) के मसले से लेकर तमाम एक्टर्स की लव लाइफ के पंगों तक, बॉलीवुड (Bollywood) के बहुत मुद्दे एक आइकॉनिक काउच से ही शुरू हुए हैं। करण जौहर (Karan Johar) के शो 'कॉफी विद करण' ('Koffee with Karan') ने जनता को लगातार उनके फेवरेट सेलेब्स की दिलचस्प जिंदगियों में झांकने का मजेदार मौका दिया है। मगर अब करण अपने इस शो से ब्रेक लेने जा रहे हैं। करण ने कहा है कि 'कॉफी विद करण' के पिछले सीजन में उन्हें खुद ही मजा नहीं आया। उन्हें लगता है कि अब सेलेब्रिटीज उस तरह कैंडिड होकर बेधड़क बातें नहीं कर पा रहे, जैसे कभी किया करते थे। इसलिए उन्हें भी अपने ही शो को देखकर जैसे 'झपकी आने लगी। करण ने ये कन्फर्म किया कि वो इस साल अपने शो के नए सीजन के साथ नहीं लौट रहे। उन्होंने बताया कि वो अपने शो को नए तरह से पेश करने के लिए एक साल का ब्रेक ले रहे हैं। और 'कॉफी विद करण 9 '2025 के सेकंड हाफ में आएगा। एक इंटरव्यू में आठवें सीजन के बारे में बात करते हुए करण ने कहा, "कॉफी विद करण के इतिहास में ये सबसे बोरिंग रैपिड फायर था ये इतना बोरिंग था कि मुझे खुद देखते हुए झपकी आने जैसा लग रहा था। मुझे ऐसा लगा कि मैं ये कर ही क्यों रहा हूं?

Editorial
Next Story
Related News
X
