Team India
नई दिल्ली (एजेंसी)। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम (Team India) ने इतिहास रचते हुए दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 7 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) (BCCI) ने भारतीय टीम के बड़ा ऐलान किया है। जय शाह (Jay Shah) ने बताया है कि अब भारतीय टीम को बतौर प्राइज मनी 125 करोड़ रूपये दिए जाएंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अ20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के लिए भारतीय टीम को बधाई दी। साथ ही कहा कि उन्हें टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रूपये को पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने आगे कहा लिखा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का प्रदर्शन किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को बधाई।
जय शाह ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?
जय शाह ने पोस्ट में लिखा, टी20 वर्ल्ड कप 2024 खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम के लिए 125 करोड़ रूपये की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का प्रदर्शन किया है। इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोच और सहयोगी स्टाफ को बधाई।
भारतीय टीम ने जीता चौथा आईसीसी वर्ल्ड कप
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। इस टीम ने इतिहास में चौथी बार कोई वर्ल्ड कप (वनडे, टी20) खिताब जीता है। भारतीय टीम ने शनिवार (29 जून) को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से शिकस्त दी।
Next Story