✕
इस्तीफे पर अड़े देवेन्द्र फडणवीस, शाह ने मनाया
By EditorialPublished on
भाजपा (BJP) के वरिष्ठ फडणवीस से महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री पद पर बने रहने को कहा है। दरअसल संसदीय चुनाव में महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्यों की संख्या 23 से घटकर 9 रह जाने के बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने बुधवार को पद से इस्तीफा देने की पेशकश की। उन्होंने कहा था कि वह डिप्टी सीएम का पद छोड़ना चाहते हैं ताकि विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Election) से पहले 'पूरी तरह पार्टी के कामकाज पर ध्यान केंद्रित कर सकें। फडणवीस ने मतगणना के एक दिन बाद बुधवार को ह

x
प्रातःकाल संवाददाता मुंबई । भाजपा (BJP) के वरिष्ठ फडणवीस से महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री पद पर बने रहने को कहा है। दरअसल संसदीय चुनाव में महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्यों की संख्या 23 से घटकर 9 रह जाने के बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने बुधवार को पद से इस्तीफा देने की पेशकश की। उन्होंने कहा था कि वह डिप्टी सीएम का पद छोड़ना चाहते हैं ताकि विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Election) से पहले 'पूरी तरह पार्टी के कामकाज पर ध्यान केंद्रित कर सकें। फडणवीस ने मतगणना के एक दिन बाद बुधवार को ही इस्तीफे की पेशकश की थी और उसके बाद से कई भाजपा नेताओं ने उनसे बात की है। शुक्रवार को एनडीए (NDA) की बैठक के बाद, भाजपा नेता ने राज्य में गठबंधन के प्रदर्शन पर चर्चा करने के लिए उपमुख्यमंत्री अजित पवार और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के साथ बैठक की। सूत्रों ने कहा कि इस दौरान फडणवीस के इस्तीफे का विषय भी उठा। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने शाह से उनके आवास पर मुलाकात की, जहां सूत्रों ने कहा कि गृह मंत्री ने उनसे महाराष्ट्र सरकार के लिए काम करना जारी रखने और राज्य में भाजपा को पुनर्जीवित करने की योजना तैयार करने को कहा।
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर के आसपास होने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, शाह ने फडणवीस से कहा, अगर आप इस्तीफा देते हैं, तो इससे भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित होगा। इसलिए अभी इस्तीफा न दें। शाह ने उनसे यह भी कहा कि वे नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के बाद इस्तीफे पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
