smuggling gold
पुणे। पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Pune International Airport) पर एक यात्री को विमान की सीट के नीचे पाइप में छिपाकर रखे गए 78 लाख रुपये मूल्य के सोने के पेस्ट को जब्त करने के बाद गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रोफाइलिंग के आधार पर बुधवार को दुबई से आए यात्री को रोका गया लेकिन उसकी व्यक्तिगत तलाशी या सामान की जांच में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। कस्टम अधिकारी ने बताया, चूंकि यात्री का व्यवहार बहुत संदिग्ध था, इसलिए उससे पूछा गया कि क्या उसने विमान में कुछ छिपाया है। चूंकि उसके जवाबों से संदेह और बढ़ गया, इसलिए उसकी सीट और विमान में कुछ अन्य जगहों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान, जिस सीट पर वह बैठा था, उसके नीचे एक पाइप में सोने के पेस्ट का एक पैकेट छिपा हुआ मिला। अधिकारी ने बताया कि 24 कैरेट सोना जब्त कर लिया गया है जिसका वजन 1,088.3 ग्राम है और इसकी कीमत 78 लाख रुपये है।
Editorial

Editorial

Next Story