modi sarkar
नई दिल्ली (एजेंसी)। क्या सहयोगी दलों को नई सरकार में शामिल करने का फॉर्मूला तैयार हो गया है? नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अगुवाई में एनडीए (NDA) की तीसरी सरकार 9 जून, रविवार को शपथ लेगी। इससे पहले मंत्रिमंडल गठन के फॉर्म्युले पर तेजी से काम चल रहा है। सूत्रों की मानें तो एनडीए में भाजपा (BJP) के सहयोगी दलों की तरफ से 4 अनुपात 1 का सूत्र प्रस्तावित किया गया है। सहयोगी दल चाहते हैं कि उन्हें उनके प्रत्येक 4 सांसद पर 1 मंत्री का पद मिले। अगर यह फॉर्मूला ही लागू हुआ तो सहयोगी दलों के 25 प्र.श. सांसद मंत्री बन जाएंगे।
टीडीपी के चार, जदयू के तीन मंत्री?
आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)
की तेलुगू देशम पार्टी (Telugu Desam Party) (टीडीपी) (TDP) एनडीए में भाजपा के बाद सबसे बड़े हिस्सेदार के रूप में उभरी है। चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) की इस पार्टी के 16 सांसद हैं। उनके बाद नंबर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का है जिनकी पार्टी जदयू के 12 सांसद बने हैं। सूत्रों से आ रही खबरों पर यकीन करें तो 16 सांसदों वाली टीडीपी के केंद्र सरकार में 4 जबकि 12 सांसदों वाले जदयू के 4 मंत्री हो जाएंगे। इसी फॉर्मूले से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना और बिहार में चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) के 2-2 सांसद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
Editorial

Editorial

Next Story