agnivir
नई दिल्ली (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) में भाजपा (BJP) को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। इसके चलते नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को अब नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) की पार्टियों के समर्थन से सरकार चलानी पड़ेगी। अब तक सरकार गठन म को लेकर कोई रूपरेखा तय नहीं हुई है, लेकिन नीतीश कुमार की पार्टी ने पहले ही तीर चला दिया है। जयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने गुरूवार तो सेना में जवानों की भर्ती के लिए बनी अग्निवीर योजना (Agniveer Yojana) में बदलाव की मांग कर दी।
उन्होंने कहा, अग्निवीर स्कीम का बहुत विरोध हुआ था और चुनाव में भी इसका असर देखने को मिला था। इसलिए अग्निवीर स्कीम पर दोबारा सोचने की जरूरत है। त्यागी ने कहा कि यह स्कीम जब आई थी, तब लोगों ने काफी विरोध किया था। सेना में तैनात लोगों के परिवार के लोग भी इससे नाराज थे। इसलिए इसमें बदलाव हो जाना चाहिए। वहीं समान नागरिक संहिता के मसले पर पूछा गया तो नीतीश कुमार की पार्टी ने कहा कि हम इसके समर्थन में हैं। लेकिन इसे लेकर हमारी मांग है कि सभी संबंधित पक्षों की इसमें राय ली जाए। इसके बाद ही कोई फैसला लेना चाहिए।
Editorial

Editorial

Next Story