kangana slapped by cisf personnel
चंडीगढ़ (एजेंसी)। चंडीगढ़ एयरपोर्ट (Chandigarh Airport) पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangna Ranaut) को एक महिला सीआईएसएफ कर्मी ने थप्पड़ जड़ दिया।
महिला कंगना रनौत के किसान आंदोलन के समय दिए गए बयान से नाराज थी। उन्होंने बताया कि उनकी मां भी किसान आंदोलन के दौरान विरोध प्रदर्शन के लिए बैठी थीं।
कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के बाद सीआईएसएफ कर्मी कुलविंदर कौर ने कहा, उन्होंने बयान दिया था कि किसान 100 रूपये के लिए वहां बैठे हैं। क्या वह वहां जाकर बैठेंगी? मेरी मां वहां बैठी थीं और विरोध कर रही थीं जब उन्होंने यह बयान दिया। वहीं, कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के बाद कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है।
क्या बोलीं कंगना
कंगना रनौत ने कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो कुछ भी हुआ, वो सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान हुआ। वहां मैं सिक्योरिटी चेक करते हुए जैसे ही निकली, तो वहां मौजूद एक महिला सिक्योरिटी गार्ड मेरी ओर आई और मेरे फेस पर हिट किया। इसके बाद मुझे गालियां देने लगीं। अभिनेत्री ने आगे कहा कि इसके बाद मैंने उनसे पूछा कि आपने ऐसा क्यों किया? उन्होंने कहा कि मैं किसान आंदोलन का समर्थन करती हूं। मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं। लेकिन मेरी एक चिंता है कि जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है, हम उसे कैसे हैंडल करेंगे।
महिलाकर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
एक सीनियर सीआईएसएफ अधिकारी ने मामले पर बात करते हुए कहा कि महिला कॉन्स्टेबल के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई गई है। उन्हें सस्पेंड भी कर दिया गया है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना के विमान में सवार होने से पहले हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मी ने एक्ट्रेस को थप्पड़ मारा।
Editorial

Editorial

Next Story