✕
'आप' ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ
By EditorialPublished on
आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने दिल्ली (Delhi) में सातों सीटों पर हार के बाद कांग्रेस (Congress) के आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के घर पर गुरूवार को बैठक के बाद इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के लिए ही था, विधानसभा चुनाव पार्टी अकेले लड़ने जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सभी विधायकों की बैठक बुलाई गई थी। इसमें लोकसभा चुनाव में मिली हार और आ

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने दिल्ली (Delhi) में सातों सीटों पर हार के बाद कांग्रेस (Congress) के आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के घर पर गुरूवार को बैठक के बाद इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के लिए ही था, विधानसभा चुनाव पार्टी अकेले लड़ने जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सभी विधायकों की बैठक बुलाई गई थी। इसमें लोकसभा चुनाव में मिली हार और आगामी विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Election) को लेकर चर्चा की गई। गोपाल राय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, पहले से साफ है कि यह गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था। लोकसभा चुनाव हमने मिलकर ईमानदारी से लड़ा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कोई गठबंधन नहीं है। दिल्ली के अंदर दिल्ली की जनता के साथ मिलकर हम इस लड़ाई को लड़ेंगे और जीतेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोबारा जेल जाने से पहले एक टीवी इंटरव्यू में इशारा किया था कि कांग्रेस के साथ भविष्य में दोस्ती खत्म की जा सकती है। कांग्रेस के साथ गठबंधन के भविष्य को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था, हमने कांग्रेस के साथ कोई परमानेंट शादी नहीं की है, ना हमारी लव मैरिज हुई है और ना अरेंज मैरिज हुई है।

Editorial
Next Story
Related News
X
