✕
टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ मैच के लिए कसी कमर, मैदान पर जमकर बहाया पसीना
By EditorialPublished on
टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में भारत (Team India) को अपना पहला मैच आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ खेलना है. यह मैच बुधवार, 5 मई को रात 8 बजे से नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क में खेला जाएगा।

x

न्यूयॉर्क (एजेंसी)। टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में भारत (Team India) को अपना पहला मैच आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ खेलना है. यह मैच बुधवार, 5 मई को रात 8 बजे से नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। मेगा इवेंट में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए भारतीय टीम ने तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय टीम ने मुकाबले के एक दिन पहले आज अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया. खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया।
भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत करना चाहेगी। लेकिन रोहित शर्मा के लिए यह आसान नहीं होगा क्योंकि न्यूयॉर्क का विकेट काफी पेचीदा है, जो हर मैच में अलग तरह से व्यवहार कर रहा है।
भारतीय टीम को पता है कि वे अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हैं। यह भी तय नहीं है कि इस नए विकेट पर टीम का कौन सा कॉम्बिनेशन सबसे बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। अभी तक खेले गए मैचों को देखते हुए ये साफ है कि रन बनाना आसान नहीं होगा।
टीम इंडिया की जीत की तैयारी
भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन में खूब पसीना बहाया। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या ने नेट्स में खूब गेंदबाजी की। रोहित शर्मा चाइनामैच गेंदबाज कुलदीप यादव की स्पिन गेंदबाजी कर अभ्यास करते हुए देखे गए, वहीं, सूर्या ने भी बड़े शॉट्स खेलने का अभ्यास किया। यशस्वी जायसवाल के साथ-साथ रिंकू सिंह ने भी अभ्यास सत्र में जमकर बल्लेबाजी की।
विराट-ऋषभ ने कसी कमर
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी मैच से पहले जमकर अभ्यास किया। विराट ने नेट्स में धाकड़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना किया। इस दौरान वह कवर ड्राइव और कट की प्रैक्टिस करते हुए दिखे। कोहली को युजवेंद्र यहल की गेंदों का सामना करते हुए भी देखा गया. वहीं, वार्म-अप मैच में शानदार अर्धशतक जड़ने वाले ऋषभ पंत ने भी बड़े शॉट्स लगाने का अभ्यास किया। लंबे समय बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे पंत पर सभी की निगाहें टिकी होंगी।
फील्डिंग का भी किया अभ्यास
टी20 मैचों को जीतने के लिए अच्छी फील्डिंग की अहम भूमिका रहती है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों ने आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले ऊंचे कैच पकड़ने की भी प्रैक्टिस की। सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे को कैच और विकेट पर थ्रो मारने की प्रैक्टिस करते हुए देखा गया। पंत ने विकेट के पीछे स्टंपिंग और कैच पकड़ने का अभ्यास किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
